Skip to main content

The Scoopp

 

Dhurandhar 2 vs Toxic: रिलीज से पहले ही बज में आगे निकली ये फिल्म, BookMyShow के आंकड़ों ने किया साफ

बॉक्स ऑफिस पर बड़े स्टार्स की भिड़ंत हमेशा चर्चा में रहती है और 19 मार्च 2026 को ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलेगा. इस दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और यश की ‘टॉक्सिक’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों के बीच प्री-बॉक्स ऑफिस की रेस तेज हो चुकी है.

BookMyShow पर दिखा दर्शकों का मूड

दोनों फिल्मों को हाल ही में BookMyShow पर लिस्ट किया गया है, जहां यूजर्स की दिलचस्पी के आंकड़े सामने आए हैं. इन नंबरों से साफ पता चलता है कि फिलहाल दर्शक किस फिल्म को लेकर ज्यादा एक्साइटेड हैं.

‘टॉक्सिक’ को मिल रहा भारी सपोर्ट

KGF के बाद यश की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. पीरियड गैंगस्टर ड्रामा ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के टीजर ने रिलीज होते ही माहौल बना दिया. यही वजह है कि फिल्म को अब तक 363K+ यूजर्स का सपोर्ट मिल चुका है.

‘धुरंधर 2’ भी तेजी से पकड़ बना रही

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भले ही हाल ही में लिस्ट किया गया हो, लेकिन कम समय में ही इस फिल्म ने 106K+ यूजर्स का इंटरेस्ट हासिल कर लिया है. ट्रेलर रिलीज के बाद इन आंकड़ों में और उछाल आने की उम्मीद है.

अभी कौन आगे?

BookMyShow के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, फिलहाल यश की ‘टॉक्सिक’ एडवांस बज में आगे चल रही है. हालांकि, जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में मुकाबला और भी रोमांचक हो सकता है.

अब सबकी नजरें 19 मार्च 2026 पर टिकी हैं, जब ये दोनों बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी.