Skip to main content

The Scoopp

 

दिवाली पर बड़े क्लैश की आहट? प्रभास की अगली फिल्म से रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को मिल सकती है चुनौती

साल 2026 की शुरुआत प्रभास के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उनकी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा देर टिक नहीं पाई और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन प्रभास के करियर ग्राफ पर इसका ज्यादा असर पड़ता नहीं दिख रहा, क्योंकि उनके पास इस वक्त फिल्मों की लंबी कतार मौजूद है।

इन दिनों प्रभास पूरी तरह से निर्देशक हनु राघवपुडी की पीरियड ड्रामा ‘फौजी’ में जुटे हुए हैं। इसी वजह से संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का काम फिलहाल धीमा कर दिया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि पहले ‘फौजी’ को इस साल रिलीज किया जाए, जिसके लिए अगस्त के आसपास की तारीखों पर भी मंथन चल रहा है।

रिलीज डेट ने बढ़ाई हलचल

प्रभास की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘सलार 2’‘कल्कि 2’‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’ शामिल हैं। एक साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट्स होने की वजह से शेड्यूल मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इसी बीच ‘फौजी’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, मेकर्स ‘फौजी’ को दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में उतारने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। OTT डील भी फिलहाल फाइनल नहीं की गई है, क्योंकि मार्च 2027 में रिलीज होने वाली ‘स्पिरिट’ के साथ रिलीज गैप रखना जरूरी माना जा रहा है।

क्या होगी प्रभास–रणबीर की सीधी टक्कर?

‘फौजी’ एक पीरियड एक्शन-ड्रामा है, जिसकी कहानी आज़ादी से पहले के दौर में सेट की गई है। फिल्म में युद्ध, देशभक्ति और इमोशन का मजबूत मेल देखने को मिलेगा। चर्चा है कि प्रभास इसमें डबल रोल निभाते नजर आ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिवाली पर ‘फौजी’ के रिलीज होने की अटकलें हैं, उसी वक्त रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी सिनेमाघरों में आने वाली है। अगर ऐसा होता है, तो बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों की सीधी भिड़ंत तय मानी जा रही है।

कास्ट और मौजूदा स्टेटस

फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी इस्माइल फीमेल लीड में नजर आएंगी। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्तीअनुपम खेरजया प्रदा और चैत्रा जे अचार जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और शूटिंग जुलाई–अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है।

अब सबकी नजरें मेकर्स के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, क्या प्रभास दिवाली पर रणबीर कपूर को टक्कर देंगे या रिलीज डेट में बदलाव किया जाएगा?