Skip to main content

The Scoopp

 

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, निक जोनस की कलाई का ‘कलावा’ बना चर्चा का विषय

Academy Awards 2026 के रेड कारपेट पर इस बार भी भारतीय स्टार Priyanka Chopra ने अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस भव्य समारोह में वह अपने पति Nick Jonas के साथ पहुंचीं और पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में भी नजर आईं।

रेड कारपेट पर आते ही दोनों की जोड़ी कैमरों का केंद्र बन गई। जहां प्रियंका के स्टाइलिश गाउन की खूब चर्चा हुई, वहीं निक की कलाई में बंधा कलावा भी लोगों की नजरों में आ गया। हिंदू परंपरा में इसे रक्षा सूत्र माना जाता है और फैंस को निक का यह अंदाज काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। कई फैंस ने खासतौर पर नोटिस किया कि निक ने पारंपरिक लाल धागा पहन रखा है, जिसे भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है।

इस बीच निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार वीडियो भी पोस्ट किया। यह पोस्ट उस चर्चा के बाद आया, जिसमें कहा जा रहा था कि गोल्डन ग्लोब्स के दौरान वह कार्यक्रम से बाहर चले गए थे। निक ने वीडियो के साथ लिखा कि अगर लोग उन्हें ऑस्कर समारोह के बाहर पानी पीते देखें तो उसकी वजह लॉस एंजेलिस की गर्मी है, जहां तापमान लगभग 85 डिग्री तक पहुंच गया था।

फैशन की बात करें तो प्रियंका ने इस मौके पर डियोर का सफेद स्ट्रैपलेस थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड और सैफायर नेकलेस, ब्लैक हील्स और न्यूड मेकअप से पूरा किया। खुले बालों में उनका ग्लैमरस अंदाज रेड कारपेट पर खूब सुर्खियां बटोरता नजर आया।

वहीं निक जोनस क्लासिक वेलवेट डबल-ब्रेस्टेड सूट में बेहद एलिगेंट लगे। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर साबित किया कि वे ग्लोबल इवेंट्स में भी स्टाइल और कल्चर का खूबसूरत मेल दिखाना जानते हैं।