Skip to main content

The Scoopp

 

स्वर्ण मंदिर में हंसिका मोटवानी ने टेका माथा, तलाक के बाद पहली बार आईं नजर

हाल ही में तलाक की खबरों के बीच हंसिका मोटवानी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उन्होंने अपनी मां के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचकर माथा टेका और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।

इन तस्वीरों के साथ हंसिका ने एक भावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हें हमेशा सहारा मिलता रहा है। तस्वीरों में वह बेहद सादगी भरे अंदाज में मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर बैठी दिखाई दे रही हैं।

मंदिर दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी मां मोना मोटवानी भी मौजूद थीं। दोनों ने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे, जहां हंसिका पिंक सूट में नजर आईं, वहीं उनकी मां येलो सूट और सिर पर दुपट्टा लिए दिखीं। यह साफ झलक रहा था कि इस मुश्किल समय में उनकी मां उनका पूरा साथ दे रही हैं।

गौरतलब है कि हंसिका ने दिसंबर 2022 में सोहेल खटूरिया के साथ शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी। आखिरकार, करीब चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि इस तलाक में हंसिका ने किसी भी तरह की एलिमनी नहीं ली है।