The Scoopp

 

AC में सोने के लिए क्या चुनें – कंबल या कम्फर्टर? समझें दोनों का फर्क

गर्मी के मौसम में एसी वाले कमरे में सोते समय लोग अक्सर कंबल और कम्फर्टर के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। जहां पहले सिर्फ सर्दियों में कंबल और रजाई का इस्तेमाल होता था, वहीं अब घरों में भी कम्फर्टर का चलन तेजी से बढ़ा है। आइए जानते हैं दोनों में असली अंतर और कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा।

कंबल की खासियत क्या है?
कंबल लंबे समय से सर्दियों का जरूरी हिस्सा रहा है। ये ऊन, कॉटन, ऐक्रेलिक या इनके मिश्रण से बनाए जाते हैं। कंबल हल्के होते हैं, आसानी से फोल्ड हो जाते हैं और तेज ठंड में भी अच्छी गर्माहट देते हैं। इन्हें रोजमर्रा में इस्तेमाल करना आसान होता है और इन्हें मशीन में धोया भी जा सकता है।

कम्फर्टर क्यों हो रहा है लोकप्रिय?
कम्फर्टर एक तरह का मोटा लेकिन हल्का रजाईनुमा बिस्तर होता है, जिसे खासतौर पर एसी या हल्की ठंड के लिए डिजाइन किया जाता है। इसके अंदर माइक्रोफाइबर, पॉलिएस्टर या कॉटन की हल्की फिलिंग होती है, जो पूरे कपड़े में बराबर फैली रहती है। इसकी ऊपरी लेयर मुलायम कपड़े की होती है, जिससे यह आरामदायक महसूस होता है।

दोनों में मुख्य अंतर समझें
कम्फर्टर के अंदर फिलिंग होती है, जबकि कंबल सिर्फ एक परत वाला होता है। कम्फर्टर थोड़ा भारी दिखता है लेकिन इस्तेमाल में आरामदायक रहता है, जबकि कंबल हल्का और आसान होता है। कंबल ज्यादा ठंड के लिए उपयुक्त है, वहीं कम्फर्टर हल्के ठंडे माहौल या एसी में बेहतर काम करता है।

साफ-सफाई का फर्क
कम्फर्टर को कई बार ड्राई क्लीन की जरूरत पड़ती है, हालांकि कुछ को मशीन में भी धोया जा सकता है। दूसरी तरफ कंबल को घर की वॉशिंग मशीन में आसानी से साफ किया जा सकता है।

AC में कौन है बेस्ट?
अगर आप एसी में सोते हैं और हल्की ठंड महसूस करते हैं, तो कम्फर्टर ज्यादा सही विकल्प माना जाता है। वहीं अगर आपको ज्यादा गर्माहट चाहिए या सर्दी ज्यादा लगती है, तो कंबल बेहतर रहेगा।