The Scoopp

 

IPL 2026: राजस्थान की हैट्रिक जीत, मुंबई 27 रन से पराजित, जायसवाल का तूफानी अर्धशतक

IPL-2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार तीसरी बार मुकाबला अपने नाम किया और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर, मुंबई की टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

गुवाहाटी में खेले गए इस मैच की शुरुआत बारिश की वजह से करीब ढाई घंटे देरी से हुई। मौसम के कारण मैच को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर केवल 123 रन ही बना सकी।

राजस्थान की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 39 रन जोड़े। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच की दिशा तय कर दी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।