Skip to main content

The Scoopp

 

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस धमाका: 14 दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग और स्टार पावर का लोहा मनवा दिया है। लंबे अंतराल के बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ आई उनकी फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन फिल्म ने कुछ ही दिनों में रफ्तार पकड़ते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए।

रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जुटा लिया था। पहले वीकेंड के खत्म होते-होते यह आंकड़ा लगभग 95 करोड़ तक पहुंच गया। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही और 13वें दिन तक यह 199.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

अब ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14वें दिन भूत बंगला ने दुनियाभर में कुल 204.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारते हुए अपनी सफलता को और मजबूत कर दिया है।

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट में अब तक फिल्म ने करीब 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खासकर गल्फ देशों में इसका प्रदर्शन काफी दमदार रहा है, जहां से लगभग 11.25 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

भूत बंगला की इस तेज रफ्तार ने दूसरी बड़ी फिल्म धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस की रेस में इसे मजबूती से आगे ला खड़ा किया है।

(Source – Internet)