मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के लिए 2026 काफी खास माना जा रहा है। जहां एक तरफ दर्शकों को ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का इंतजार है, वहीं उससे पहले कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही हैं जो आने वाली बड़ी कहानी की नींव तैयार करेंगी। इसी लिस्ट में अब ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ भी शामिल हो गई है।
फ्रैंक कैसल की कहानी एक बार फिर नए अंदाज में दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि यह सीरीज सीधे ‘स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे’ की घटनाओं से जुड़ी होगी और MCU की आगे की कहानी को मजबूत बनाएगी। खास बात यह है कि ‘डेयरडेविल’ और ‘पनिशर’ दोनों किरदार आने वाले प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
सीरीज का दूसरा सीजन 12 मई को रिलीज किया जाएगा। भारतीय दर्शक इसे सुबह 6 बजे से स्ट्रीम कर सकेंगे। मार्वल की यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, जहां पहले के सीजन भी देखे जा सकते हैं।
कहानी एक पूर्व अमेरिकी मरीन फ्रैंक कैसल की है, जिसकी पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। अपराधियों से बदला लेने के मिशन पर निकला फ्रैंक इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज में नजर आने वाला है। नए सीजन में उसके सामने कई बड़े दुश्मन और कठिन चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं।
मार्वल फैंस मान रहे हैं कि ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि आने वाली MCU फिल्मों के लिए बड़ा कनेक्शन साबित हो सकती है।