The Scoopp

 

Cannes 2026 में बदले फैशन के नियम, रेड कार्पेट पर अब हर किसी को नहीं मिलेगी एंट्री

Cannes Film Festival इस बार सिर्फ फिल्मों और सितारों की वजह से नहीं, बल्कि अपने नए ड्रेस कोड को लेकर भी चर्चा में है। फेस्टिवल आयोजकों ने रेड कार्पेट के लिए कई नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनका पालन करना हर गेस्ट और सेलिब्रिटी के लिए जरूरी होगा।

नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब रेड कार्पेट पर बहुत ज्यादा रिवीलिंग या न्यूड फैशन वाले आउटफिट्स की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों का कहना है कि फेस्टिवल के दौरान शालीनता और औपचारिक माहौल बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे एंट्री से रोका जा सकता है।

सिर्फ कपड़ों पर ही नहीं, बल्कि फुटवियर और एक्सेसरीज पर भी इस बार सख्ती दिखाई गई है। ग्रैंड थिएटर लुमिएर की गाला स्क्रीनिंग्स में स्नीकर्स पहनकर आने की इजाजत नहीं होगी। वहां केवल फॉर्मल और एलिगेंट शूज को ही मंजूरी दी गई है।

फेस्टिवल के आधिकारिक नियमों में यह भी कहा गया है कि बहुत लंबे ट्रेल वाले भारी गाउन अब अलाउ नहीं किए जाएंगे, क्योंकि इससे रेड कार्पेट की मूवमेंट और थिएटर में बैठने की व्यवस्था प्रभावित होती है। यही वजह है कि इस बार सितारों को अपने फैशन स्टाइल में बदलाव करना पड़ सकता है।

ऑर्गेनाइजर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि बड़े बैग, बैकपैक और टोट बैग लेकर रेड कार्पेट पर पहुंचने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नियम लागू किया गया है।

ड्रेस कोड की बात करें तो पुरुषों के लिए टक्सीडो, डार्क फॉर्मल सूट और बो टाई वाले लुक को प्राथमिकता दी गई है। वहीं महिलाओं के लिए लॉन्ग ड्रेस, कॉकटेल ड्रेस या एलिगेंट पैंटसूट जैसे विकल्प तय किए गए हैं।

गौरतलब है कि कान्स फेस्टिवल हमेशा अपने ग्लैमरस और बोल्ड फैशन के लिए जाना जाता रहा है। पहले Bella Hadid, Kendall Jenner और Naomi Campbell जैसी स्टार्स अपने स्टाइलिश और रिवीलिंग लुक्स से सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन इस बार रेड कार्पेट का अंदाज पहले से काफी अलग दिखाई दे सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब कान्स ने सख्त नियम लागू किए हों। इससे पहले हाई हील्स और रेड कार्पेट पर सेल्फी लेने को लेकर भी फेस्टिवल चर्चा में रह चुका है।

(Photo : AI Generated)