Skip to main content

The Scoopp

 

‘नो एंट्री 2’ की कास्ट पर फिर सस्पेंस! सलमान के बाद अब वरुण धवन का नाम भी बाहर?

फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर लगातार नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। पहले चर्चा थी कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ की जगह शाहिद कपूर की एंट्री हो सकती है, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स ने पूरा मामला बदल दिया है। खबरों के मुताबिक शाहिद कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। वहीं अब वरुण धवन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन को फिल्म के लिए फाइनल नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनके फिल्म में होने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इस समय वरुण अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में पूरी तरह बिजी हैं और फिलहाल उनका फोकस उसी पर है।

इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘नो एंट्री 2’ में तीन अहम किरदारों के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर के नाम पर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा था कि मेकर्स नई स्टारकास्ट के साथ फिल्म को फ्रेश अंदाज में पेश करना चाहते हैं। हालांकि अब तक किसी भी अभिनेता के नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

साल 2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ उस दौर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं शाहिद कपूर को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था और अब वह ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे।