The Scoopp

 

‘ड्रैगन’ में जूनियर एनटीआर का खौफनाक अवतार, प्रशांत नील के टीजर ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Jr NTR ने अपने 43वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन Prashanth Neel कर रहे हैं, जो पहले ‘KGF’ और ‘Salaar’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तहलका मचा चुके हैं।

करीब 4 मिनट 28 सेकेंड लंबे इस टीजर में जूनियर एनटीआर पहले कभी न दिखे अंदाज में नजर आए हैं। लंबे बाल, गुस्से से भरा चेहरा, दमदार बॉडी लैंग्वेज और हिंसक अंदाज ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। टीजर में उनका किरदार ‘लूगर’ नाम के एक खूंखार असैसिन का है, जो बिना पछतावे के लोगों को मौत के घाट उतार देता है।

टीजर की शुरुआत अंग्रेजों के दौर से होती है, जहां कहानी अफीम के कारोबार और उसके जरिए फैले साम्राज्य को दिखाती है। इसमें बताया गया है कि कैसे ब्रिटिश शासन के दौरान अफीम का धंधा सबसे बड़े मुनाफे का जरिया बन गया था। इसके बाद कहानी गोल्डन ट्रायंगल और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की तरफ बढ़ती दिखाई देती है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि फिल्म का प्लॉट ड्रग्स माफिया और अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमने वाला है।

फिल्म में जूनियर एनटीआर की एंट्री बेहद धमाकेदार तरीके से दिखाई गई है। बैकग्राउंड में चलने वाला डायलॉग उनके किरदार की निर्दयता को और खतरनाक बना देता है। टीजर में उनका यह अंदाज देखकर कई फैंस सोशल मीडिया पर इसे ‘सलार’ और ‘KGF’ से भी ज्यादा पावरफुल बता रहे हैं।

फिल्म के अंत में Anil Kapoor की भी झलक दिखाई देती है। वह इस फिल्म में एनसीबी चीफ रघुवीर राठौर की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी छोटी सी एंट्री ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘ड्रैगन’ की स्टारकास्ट काफी बड़ी है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और अनिल कपूर के अलावा रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, बीजू मेनन, आशुतोष राणा, गुरु सोमसुंदरम, सिद्धांत गुप्ता और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म का टीजर इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।