The Scoopp

 

IPL 2026: पंजाब की दमदार जीत, लखनऊ की राह मुश्किल: अय्यर ने जड़ा पहला IPL शतक

IPL मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब ने 197 रन का लक्ष्य सिर्फ 18 ओवर में हासिल कर लिया।

पंजाब की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन बनाए और अपने IPL करियर का पहला शतक पूरा किया। अय्यर ने जीत दिलाने के साथ छक्के से अपना सेंचुरी मुकम्मल की।

शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत आधार दिया। उन्होंने 69 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे रनचेज आसान हो गया। अंत में पंजाब ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को 1 सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। टीम के लिए जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। वहीं आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में तेज 43 रन जोड़कर रनगति बढ़ाई। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पंजाब की गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और मार्को यानसन ने 2-2 विकेट झटके। अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को भी एक-एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स के खाते में अब 15 अंक हो गए हैं और टीम प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स:
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव।
इंपैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी।

पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इंपैक्ट प्लेयर: मार्कस स्टोयनिस।