Skip to main content

The Scoopp

 

अमेरिका–ईरान टकराव की आहट: जंग की तैयारी, कूटनीति की आखिरी कोशिश

अमेरिका और ईरान के बीच हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक अगर सैन्य कार्रवाई होती है तो वह सीमित नहीं बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला बड़ा ऑपरेशन हो सकता है, जिसमें इजराइल भी शामिल हो सकता है। तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है, युद्धपोत, फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं। वहीं इजराइल भी संभावित युद्ध की तैयारी में जुटा है।

दूसरी ओर कूटनीतिक बातचीत जारी है, लेकिन बैलिस्टिक मिसाइल और क्षेत्रीय गुटों को समर्थन जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही। ईरान मिसाइल कार्यक्रम को अपनी ‘रेड लाइन’ बता रहा है। इस बीच ईरान और रूस ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का ऐलान किया है और होरमुज स्ट्रैट में सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिए अहम रास्ता है।

कुल मिलाकर, जंग और बातचीत दोनों रास्ते खुले हैं, लेकिन आने वाले हफ्ते बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं।