Skip to main content

The Scoopp

 

आज T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड बनाम नेपाल: दोनों टीमें मैदान में, लेकिन तस्वीरें अलग

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला आज स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।


ग्रुप स्टेज की स्थिति

स्कॉटलैंड ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने इटली को हराया था, लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ उसे शिकस्त मिली। वहीं नेपाल का सफर इस वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा। टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब तक दोनों टीमों के बीच टी-20 फॉर्मेट में दो मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें जीत का हिसाब 1-1 से बराबर है।


नेपाल के प्रदर्शन पर एक नजर

नेपाल की बल्लेबाजी में दीपेंद्र सिंह ऐरी सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल 119 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नंदन यादव ने तीन विकेट लेकर टीम के लिए सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।


स्कॉटलैंड के प्रमुख खिलाड़ी

स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से बल्ले से चमके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 107 रन बनाए हैं, जिसमें 84 रन की शानदार पारी भी शामिल है। गेंदबाजी में माइकल लीस्क ने अब तक 6 विकेट चटकाए हैं।


पिच का मिजाज

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है रन बनाना आसान हो जाता है। रात के मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद माना जाता है।


मौसम का हाल

मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


संभावित प्लेइंग-11

नेपाल:
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।

स्कॉटलैंड:
जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।