Skip to main content

The Scoopp

 

तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट का सरप्राइज एंट्री, छोटे रोल में भी बड़ा धमाका करने की तैयारी

हॉरर फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मेकर्स ने इस फिल्म को 3 दिसंबर 2027 को रिलीज करने का प्लान बनाया है। इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा, जिसमें सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। दोनों कलाकारों की हाल ही में सामने आई झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

इसी बीच सबसे बड़ा अपडेट आलिया भट्ट को लेकर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका फिल्म में सिर्फ कैमियो नहीं बल्कि बेहद अहम किरदार होगा। भले ही उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा लंबा न हो, लेकिन उनका रोल कहानी के क्लाइमैक्स में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 20 दिनों का शूटिंग शेड्यूल रखा है, जिससे साफ है कि उनका किरदार फिल्म में काफी असरदार रहने वाला है।

अगर पहली फिल्म की बात करें तो तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया था। शुरुआत में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया। खास बात यह रही कि री-रिलीज में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए करीब 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

अब तुम्बाड 2 को पहले से कहीं बड़े बजट, लगभग 100 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है। फिल्म के विजुअल्स और कहानी दोनों को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी है। खासतौर पर आलिया का लुक और उनका किरदार क्या नया मोड़ लाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

वहीं, आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे, जिसे 2027 में रिलीज करने की तैयारी है।