Skip to main content

The Scoopp

 

शिखर धवन ने सोफी शाइन संग लिए सात फेरे, क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक से मिली ढेरों शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर सोफी शाइन के साथ जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। शनिवार को बेहद निजी और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने शादी रचा ली। काफी समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है और कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स ने बरसाया प्यार

जैसे ही शिखर और सोफी ने अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भर गया। क्रिकेट जगत ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरों ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। रणवीर सिंह ने लिखा, “ढेर सारी बधाइयां शिखर भाई, भगवान आप दोनों को खुश रखे।” वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “भैया और भाभी जी को बहुत-बहुत बधाई।” एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल वाले इमोजी के साथ कपल पर प्यार लुटाया।

मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में दिखा रॉयल अंदाज

शादी के मौके पर शिखर और सोफी दोनों ही मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए परिधानों में नजर आए। तस्वीरों में कभी दोनों खुशी से झूमते दिखे तो कभी एक बेहद भावुक पल में शिखर, सोफी की मांग में सिंदूर भरते नजर आए। शिखर ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा – “Mr & Mrs Dhawan”

जनवरी में हुई थी सगाई

इससे पहले 12 जनवरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को निजी ही रखा।

पहले भी कर चुके हैं शादी

गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से विवाह किया था, जिनसे उन्हें एक बेटा जोरावर है। हालांकि, करीब आठ साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और वे अलग हो गए। अब फैंस शिखर और सोफी की इस नई शुरुआत पर जमकर प्यार और दुआएं लुटा रहे हैं।