Skip to main content

The Scoopp

 

नेटफ्लिक्स पर फिर लौट रही है ‘धुरंधर’, इस बार मिलेगा अनकट एक्सपीरियंस

रणवीर सिंह की एक्शन फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब इसकी ओटीटी दुनिया में भी नई हलचल शुरू हो गई है। जहां फैंस ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की भारत में डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इसी बीच पहली फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि ‘धुरंधर’ जल्द ही दोबारा प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, लेकिन इस बार नए अंदाज में।

दरअसल, यह फिल्म अपने ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन के साथ रिलीज की जा रही है। यानी दर्शकों को वे एक्सटेंडेड और हटाए गए सीन भी देखने को मिलेंगे, जो थिएटर रिलीज के दौरान शामिल नहीं किए गए थे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कई यूजर्स कंफ्यूज हो गए क्योंकि फिल्म पहले से प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 30 जनवरी 2026 को इसका रेगुलर वर्जन नेटफ्लिक्स पर आया था। अब मेकर्स फिल्म का नया कट दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं, जिसमें ज्यादा इंटेंस और अनकट कंटेंट देखने को मिलेगा।

वहीं ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के डिजिटल राइट्स भारत में JioHotstar के पास हैं। फिल्म का ‘रॉ एंड अनदेखा’ एडिशन 4 जून 2026 से JioHotstar पर रिलीज होगा। हालांकि इंटरनेशनल दर्शकों के लिए यह वर्जन पहले ही नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराया जा चुका है।

नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ का नया वर्जन 22 मई से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा।