The Scoopp

 

मैंने ही हीरोइन फाइनल करवाई, फिर भी मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया, ‘जब वी मेट’ को लेकर बॉबी देओल का खुलासा

बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं और 2026-27 में उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें ‘रामायण’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘जन नायकन’ और अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ शामिल हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका फिल्मी करियर उतार पर था और मार्केट वैल्यू कम होने की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा था। इसी दौर से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा उन्होंने हाल ही में साझा किया।

बॉबी देओल के मुताबिक, इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ के शुरुआती प्लान में वह खुद जुड़े हुए थे। उन्होंने न सिर्फ फिल्म को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई थी, बल्कि इसके लिए हीरोइन को कास्ट करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, बाद में परिस्थितियां बदल गईं और प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।

अभिनेता ने बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री में उनकी स्थिति कमजोर थी, इसलिए फिल्म को किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने सपोर्ट नहीं किया। बाद में वही फिल्म दूसरे बैनर के साथ बनी और उसमें शाहिद कपूर को लीड रोल मिल गया, जबकि करीना कपूर फिल्म का हिस्सा रहीं।

बॉबी देओल ने माना कि उस समय यह उनके लिए भावनात्मक तौर पर काफी मुश्किल था, क्योंकि उन्हें लगा था कि जिस प्रोजेक्ट को उन्होंने शुरू करने में मदद की, वही उनके हाथ से निकल गया। हालांकि अब वह इस पूरे मामले को पीछे छोड़ चुके हैं और इम्तियाज अली के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं।