Varun Dhawan इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं दूसरी ओर अब उनके नाम के साथ एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की चर्चा भी जुड़ गई है। खबरों की मानें तो अभिनेता को हॉलीवुड से एक दमदार एक्शन फिल्म का प्रस्ताव मिला है, जिस पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रोजेक्ट एक हाई-कॉन्सेप्ट “इंटर-पैरेलल यूनिवर्स” एक्शन फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म से Lawrence Kasanoff का नाम जुड़ा हुआ है, जो Mortal Kombat जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वरुण और लॉरेंस की टीम के बीच लगातार मीटिंग्स और चर्चाएं चल रही हैं।
हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में यह खबर तेजी से फैल रही है कि अगर सब कुछ तय हो जाता है, तो यह Varun Dhawan के करियर का सबसे बड़ा ग्लोबल प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। हिंदी सिनेमा में इंटर-पैरेलल यूनिवर्स आधारित कहानियां अभी बहुत कम देखने को मिली हैं, ऐसे में यह फिल्म दर्शकों के लिए भी काफी नया अनुभव हो सकती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन उनके पिता David Dhawan ने किया है। इस रोमांटिक एंटरटेनर में उनके साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म 5 जून 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी।